Udayprabhat
uttrakhand

AI से स्मार्ट होगी उत्तराखण्ड पुलिसिंग, IIT रुड़की के विशेषज्ञों संग हुआ मंथन

देहरादून: Artificial Intelligence (AI) के बढ़ते उपयोग को देखते हुए उत्तराखण्ड पुलिस ने स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में “AI for Smart Policing: From Everyday Police Operations to Intelligent Surveillance and Cybersecurity” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला का संयोजन पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण अनंत शंकर ताकवाले ने किया। इसमें IIT रुड़की के विशेषज्ञ प्रो. सौमित्र सतपथी, प्रो. सुदीप रॉय, प्रो. राघवेंद्र सिंह रोहित और अपर पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा अंकुश मिश्रा ने पुलिसिंग में AI के उपयोग पर प्रस्तुतियां दीं।

कार्यशाला में AI in Everyday Policing, Crime Prevention, Smarter Decision Making, Intelligent Surveillance और Emerging Cyber Security Challenges जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने साइबर सुरक्षा, अपराध विश्लेषण, डेटा आधारित पुलिसिंग, रिकॉर्ड प्रबंधन तथा दैनिक पुलिस कार्यों में AI के संभावित उपयोग पर विचार साझा किए।

इस दौरान डेटा सुरक्षा, गोपनीयता, तकनीकी विश्वसनीयता और जिम्मेदार AI के इस्तेमाल पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने अपने कार्यक्षेत्र की चुनौतियों और तकनीकी जरूरतों को विशेषज्ञों के सामने रखा।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कहा कि AI पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, त्वरित और डेटा आधारित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि AI मानव विवेक का विकल्प नहीं, बल्कि निर्णय क्षमता को मजबूत करने वाला तकनीकी माध्यम है। उन्होंने तकनीक और मानवीय विवेक के समन्वय से उत्तराखण्ड पुलिस को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने पर जोर दिया।

Leave a Comment