Udayprabhat
uttrakhand

नारसन बॉर्डर पर कुमारी शैलजा का जोरदार स्वागत, बोलीं-‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर जारी रहेगा कांग्रेस का संघर्ष

रुड़की: उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं सांसद कुमारी शैलजा के हरिद्वार आगमन पर नारसन बॉर्डर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। हरिद्वार में प्रस्तावित विशाल जनसभा और विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचीं कुमारी शैलजा का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नारसन बॉर्डर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुमारी शैलजा ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सत्ताधारी दल के लिए काम कर रहा है और बड़ी संख्या में आम नागरिकों के वोट काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देशभर में कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर आवाज बुलंद कर रही है।

उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उनके संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे भी लगाए।

Leave a Comment