Udayprabhat
Breaking NewsEntertainment

एंटरटेनमेंट – दून में नहीं दिख रहा डंकी फिल्म का खासा प्रभाव, लोग हुए मायूस

मुन्ना भाई एमबीबीएस, 3 इडियट्स और पीके जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले निर्देशक राजकुमार हिरानी की नई फिल्म डंकी का राजधानी देहरादून में खासा प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि माना जा रहा है कि बीते दिन गुरुवार को फिल्म के परदे पर लगने के बाद करीब 30 करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है

और कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म अपने बजट यानी 120 करोड़ रुपए के पार जा सकती है। लेकिन राजधानी देहरादून के अमूमन जनता डंकी फिल्म को 10 में से 1,3 या 5 अंक देते हुए नज़र आ रही है। यहां तक कि एक व्यक्ति का यह भी कहना है कि शाहरुख खान को इस फिल्म के बाद अब अपने एक्टिंग के करियर से सन्यास ले लेना चाहिए जबकि दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है कि इस बार एक्शन का कोई दृश्य देखने को नहीं मिला लेकिन शाहरुख खान ने इस बार फिर अपने दमदार अभिनय से दिलों को छू लिया है जिसे देखते हुए कुछ लोगों ने फिल्म को 10 में से 10 अंक दिए हैं।

Leave a Comment