India vs Pakistan: एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से मात देकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की। इससे पहले ग्रुप स्टेज में भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। यानी इस बार भी भारत ने चिर-प्रतिद्वंदी पर दोहरी जीत हासिल कर ली।
इस मैच में जब पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो भारत की खराब फील्डिंग देखने को मिली और 4 आसान केच भारतीय फील्डर्स ने टपकाए. बुमराह ने 4 ओवर में 45 रन लुटाए. इस मुकाबले के लिए बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई थी. अर्शदीप और हर्षित राणा बाहर हुए हैं. पाक टीम में भी दो बदलाव हुए थे.

ऐसे रही भारत की बैटिंग..
172 रनों के जवाब में गिल और अभिषेक शर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज उतरे. अभिषेक ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा. पहले ओवर में शाहीन ने 9 रन दिए. लेकिन इसके बाद भारतीय ओपनर्स ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया. दोनों ओर से छक्के-चौकों की बरसात हुई. 5 ओवर में भारत का स्कोर 55-0 था. 9वें ओवर में ही भारत का शतक पूरा हो गया. अभिषेक ने महज 24 गेंदों पर फिफ्टी लगाई. लेकिन 10वें ओवर में टीम इंडिया को पहला झटका लगा जब मिल 47 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन कप्तान सूर्या अपना खाता नहीं खोल सके और 11वें ओवर में आउट हो गए. 13वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा जब अभिषेक 74 रन बनाकर आउट हुए. अभिषेक ने अपनी पारी में 5 छक्के और 6 चौके लगाए. इसके बाद तिलक सैमसन ने पारी को संभालने की कोशिश की. लेकिन 17वें ओवर में भारत को चौथा झटका लगा, जब सैमसन 13 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या ने 19वें ओवर में भारत को जीत दिला दी. एशिया कप में ये भारत की लगातार चौथी जीत है और पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी जीत है.

