देहरादून के पंडितवाड़ी में दिनांक 15 फरवरी 2024 की देर शाम को एक कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हुई। माना जा रहा है कि यह ड्रिंक एंड ड्राइव का केस हो सकता है, जिसमें या तो कार चालक या फिर बाइक सवार चालक की गलती हो सकती है, आगे यह पूरी तरह पुलिस की जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन यह दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि इसमें कार का पहला हिस्सा काफी जोरदार तरीके से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
