Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandसुर्खियां

BIG BREAKING: मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने हल्द्वानी में प्रेस वार्ता की

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज हल्द्वानी में प्रेस वार्ता में कहा कि शांति व्यवस्था को भंग करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर के हालात सामान्य है। मुख्य सचिव ने कहा कि शहर के वर्तमान हालातों से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र में शांति-व्यवस्था के लिए आम जनता की सराहना की। इससे पहले मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी ने दंगाग्रस्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और सुशीला तिवारी चिकित्सालय जाकर घायलों से मुलाकात भी की। उन्होंने चिकित्सालय के सीएमएस को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में कोई कोताही न बरती जाए। साथ ही उन्होंने बनभूलपुरा चौकी का भी निरीक्षण कर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्थलीय निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, जिलाधिकारी नैनीताल वंदना, डीआईजी कुमाऊँ रेंज योगेंद्र रावत, एसएसपी पीएन मीणा आदि अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment