Udayprabhat
Breaking Newsखेलदेश

क्रिकेटर्स का खूनी खेल! चयन न मिलने पर कोच पर हमला, हालत नाजुक

Coach Assaulted By Cricketers: घरेलू क्रिकेट हुई एक घटना ने सभी को हैरान कर दिया है, जहां एक कोच को खिलाड़ियों ने पीटा है.

पुडुचेरी | सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के दौरान पुडुचेरी अंडर-19 टीम के कोच एस. वेंकटरमण पर तीन सीनियर क्रिकेटरों ने हमला कर दिया। टीम में स्थान न मिलने से नाराज खिलाड़ियों द्वारा किए गए इस हमले में कोच गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके माथे पर बीस टांके लगे हैं, जबकि कंधे में फ्रैक्चर की पुष्टि की गई है।

घटना सोमवार को CAP इनडोर नेट्स पर हुई, जहाँ कोच अभ्यास सत्र की निगरानी कर रहे थे। शिकायत के अनुसार, आरोपित खिलाड़ियों—कार्तिकेयन, अरविंद राज और संतोष कुमारन—ने बल्ले से हमला किया और कोच को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। हमला करने के बाद तीनों खिलाड़ी मौके से फरार हो गए।

The Under-19 head coach of the Cricket Association of Pondicherry S. Venkataraman, was assaulted by a group of local cricketers. The situation spiralled after three local players, frustrated over being ignored for the SMAT, took matters into their own hands. A recent report accused the association of mistreating its players and even alleged that several “outstation” cricketers were being passed off as locals using fake educational certificates and falsified Aadhaar details.

कोच वेंकटरमण ने सेदारापेट पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सब-इंस्पेक्टर एस. राजेश के अनुसार, वेंकटरमण की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और आरोपितों की तलाश जारी है।

घटना सामने आने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि खिलाड़ियों पर लगे आरोप गंभीर हैं और बोर्ड पूरे प्रकरण की समीक्षा कर रहा है।

इस बीच भारतीदासन पांडिचेरी क्रिकेटर्स फोरम ने कोच के आरोपों को खारिज करते हुए उल्टा वेंकटरमण पर ही दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। फोरम के अध्यक्ष सेंथिल कुमारन ने दावा किया कि कोच के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं, और वे स्थानीय खिलाड़ियों के साथ बदसलूकी करते रहे हैं।

पुडुचेरी क्रिकेट एसोसिएशन ने मामले पर सीधे टिप्पणी नहीं की है, पर एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजू मेहता ने कहा कि गलत आचरण या भ्रष्टाचार के किसी भी मामले में शून्य सहनशीलता बरती जाएगी।

Leave a Comment