पंतनगर: उत्तराखंड से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक कवि अपनी परफॉर्मेंस के दौरान हार्ट-अटैक के आने से अचानक से गिर पड़े। कवि पंतनगर में आयोजित पंतनगर काव्य महोत्सव में कविता गा रहे थे। इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वो गिर गए। यह घटना कैमरे में कैद हो गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना वहां की है जब एक यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में बहुत सारे लोग एकत्रित थे। हुआ यूं कि वो कविता कर रहे थे और अचानक से उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।
यह वाक्या रविवार (28 जनवरी) को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में जीबी पंत कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हुई। यह कार्यक्रम भारतीय सेना के वीर जवानों को समर्पित था। अवसर तब दुखद हो गया जब वह कवि दिल का दौरा पड़ने से बेहोश हो गए। कविता पाठ करते समय मंच पर गिर जाने के बाद मंच पर मौजूद लोग और गणमान्य लोग उनकी ओर दौड़ पड़े। पंतनगर विवि परिसर के कृषि महाविद्यालय स्थित डाॅ. बीबी सिंह सभागार में पंतनगर काव्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पंतनगर निवासी कवि सुभाष चतुर्वेदी (68) का कविता पाठ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जिनका सोमवार को गमगीन माहौल में मथुरा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। देश भर में दिल के दौरे से लोगों की जान जाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं।
