Udayprabhat
Breaking Newsखेलदेश

धोनी फिर पहनेंगे पीली जर्सी! IPL 2026 में खेलेंगे कैप्टन कूल, CEO ने दी पुष्टि

44 की उम्र में भी बरकरार फिटनेस और जुनून, फैंस में उत्साह चरम पर

चेन्नई। महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैदान में पीली जर्सी में नजर आने वाले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बड़ा संकेत देते हुए कहा कि “धोनी आगामी आईपीएल सीजन में टीम का हिस्सा रहेंगे।”

इस ऐलान के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह है — सोशल मीडिया पर “#DhoniIsBack” और “YellowLove” जैसे ट्रेंड छा गए हैं।

44 साल की उम्र में भी धोनी की फिटनेस कम नहीं हुई है। विकेटों के बीच उनकी रनिंग अब भी तेज है, और बल्ले से आख़िरी ओवरों में उनका “फिनिशिंग टच” आज भी विरोधियों पर भारी पड़ता है। पिछले सीजन में भी उन्होंने सीमित अवसरों में शानदार प्रदर्शन किया था।

CSK CEO का बयान

काशी विश्वनाथन ने कहा,

“धोनी आगामी आईपीएल में खेलेंगे, इस पर किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। वो अब भी पूरी तरह फिट और फोकस्ड हैं।”

धोनी का सुनहरा IPL सफर

278 मैच, 5,439 रन, 24 अर्धशतक

5 बार IPL चैंपियन, 12 बार प्लेऑफ में एंट्री

कप्तानी, विकेटकीपिंग और रणनीति — तीनों में लाजवाब प्रदर्शन

धोनी ने 2008 से अब तक चेन्नई सुपर किंग्स को सबसे सफल टीमों में शामिल किया है। उनकी कप्तानी में सीएसके ने ना सिर्फ ट्रॉफियां जीतीं, बल्कि “स्पोर्ट्समैनशिप” का एक नया मापदंड भी तय किया।

Leave a Comment