छोटे दरवाजों के कारण लोग बाहर नहीं निकल सके
अनधिकृत रूप से अरपोरा इलाके में चल रहा था क्लब
अधिकारियों ने ढहाने के – नोटिस पर लगा दी थी रोक
पणजी: उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार आधी रात के बाद नों भीषण आग लग जाने से 25 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लोग पणजी से 25 किलोमीटर दूर अरपोरा स्थित चर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब के भूतल पर फंस गए थे जिसके कारण अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने से हुई। एक ग्राम अधिकारी ने दावा किया कि निर्माण अनधिकृत था, लेकिन क्लब को ढहाए जाने के नोटिस पर एक उच्च प्राधिकारी ने रोक लगा दी थी।
सीएम ने कहा-दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने जताया दुख
मृतकों के परिजनों को केंद्र देगा दो-दो लाख रुपये
घायलों को पचास-पचास हजार रुपये दिये जाएंग
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का संकल्प व्यक्त किया है जिन्होंने सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन के बावजूद इसे संचालित करने की अनुमति दी थी। पुलिस ने बताया कि मृतकों में चार पर्यटक और 14 कर्मचारी शामिल हैं जबकि बाकी सात की पहचान नहीं हो पाई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने इस घटना में लोगों की मौत होने पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने नाइट क्लब में आग लगने की घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, “गोवा के अरपोरा में हुए हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को पचास-पचास हजार रुपये दिए जाएंगे।” प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आग पहली मंजिल पर लगी थी और भीड़भाड़ होने एवं छोटे दरवाजों के कारण ग्राहक बाहर नहीं जा सके। मुख्यमंत्री सावंत ने कहा, ‘कुछ लोग भूतल पर भाग गए और वहीं फंस गए।”
सावंत ने कहा, ‘हम क्लब प्रबंधन और उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जिन्होंने सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन होने के बावजूद इसे संचालित करने की अनुमति दी।” उन्होंने कहा कि नाइट क्लब के मालिक एवं महाप्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। सावंत ने कहा, “तटीय राज्य में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना ऐसे समय में हुई है जब बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हम घटना की मजिस्ट्रेट से विस्तृत जांच कराएंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” राज्य पुलिस ने शुरुआत में कहा था कि आग सिलेंडर विस्फोट के कारण लगी थी लेकिन कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया था कि आग क्लब की पहली मंजिल पर लगी थी, जहां पर्यटक नाच रहे थे।
