Udayprabhat
Breaking Newsखेलदुनियादेश

IND vs SA T20: कटक T-20 में भारत की शानदार जीत, दक्षिण अफ्रीका को 101 रन से हराया

IND vs SA 1st T20: भारत ने 175 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को 74 रनों पर समेटकर पहला टी20 अपने नाम कर लिया.

IND vs SA:  बाराबती स्टेडियम में खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों के बड़े अंतर से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की मजबूत बढ़त बना ली। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के धमाकेदार प्रदर्शन और भारतीय गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी इस जीत के मुख्य स्तंभ रहे।

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। अर्शदीप सिंह ने पारी की दूसरी ही गेंद पर क्विंटन डी कॉक को बिना खाता खोले पवेलियन भेजकर टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाते हुए दक्षिण अफ्रीका की पूरी पारी को 74 रनों पर समेट दिया।
प्रोटियाज की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। भारत की तरफ से खेले सभी छह गेंदबाजों ने विकेट हासिल किए, जिससे मेजबान टीम का दबदबा साफ दिखा।

इससे पहले भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 175 रन बनाए। टीम की ओर से हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में 59 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एनगिडी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए।

An emphatic win in the #INDvSA T20I series opener 🥳#TeamIndia register a 1⃣0⃣1⃣-run victory in Cuttack to go 1⃣-0⃣ up 🙌

Scorecard ▶️ https://t.co/tiemfwcNPh@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/mw3oxC5AHw

— BCCI (@BCCI) December 9, 2025

अब जब भारत सीरीज में 1-0 से आगे है, दोनों टीमें गुरुवार, 11 दिसंबर, को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे T20 में भिड़ेंगी।

कप्तान सूर्या ने क्या कहा?
मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कप्तान सूर्यकुमार ने कहा, ’48 रन पर 3 विकेट, और फिर वहां से 175 तक पहुंचना शानदार रहा, जिस तरह से हार्दिक ने बैटिंग की, अक्षर ने बैटिंग की, तिलक ने बैटिंग की, और आखिर में जितेश ने आकर, अपना रोल निभाया, मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी था. पहले, हमने सोचा था कि हम 160 तक पहुंच जाएंगे, लेकिन फिर 175 का स्कोर अविश्वसनीय था. 7-8 बैटर के साथ, ऐसे दिन आएंगे जब 2-3 बैटर का दिन नहीं होगा, लेकिन फिर बाकी 4 बैटर इसे कवर कर लेंगे और उन्होंने आज इसे कवर किया। शायद अगले गेम में आप किसी और को इसे कवर करते हुए देखेंगे. T20 क्रिकेट ऐसे ही होता है, और हम चाहते हैं कि हर कोई ऐसे ही खेले. हम चाहते हैं कि हर कोई निडर रहे और अपनी बैटिंग का मज़ा ले। भारत बहुत अच्छा खेल रहा है.’

 

हार्दिक बने प्लेयर ऑफ दि मैच


ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस जीत में स्टार रहे. उन्होंने बैट से पहले तुफानी 59 रन बनाए और फिर गेंद से 1 विकेट भी निकाले. जिसकी वजह से उनको प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. मैच के बाद उन्होंने कहा, खुशी है कि कड़ी मेहनत रंग लाई. उन्होंने ये भी कहा कि मैं देश को सबसे पहले रखता हूं, यही मेरी सबसे बड़ी USP है.

दनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीप), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, केशव महाराज, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे.

 

Leave a Comment