Udayprabhat
Breaking Newsखेलदुनियादेश

एशिया कप में भारत बना चैंपियन, पाकिस्तान को पांच विकेट से दी शिकस्त

तिलक वर्मा ने खेली मैच जिताऊ पारी

दुबई (एजेंसी)। भारत ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है। तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। भारत ने 147 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। तिलक के अलावा शिवम दूबे ने भी 33 रनों की शानदार पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से फहीम अशरफ ने 3 विकेट लिए, जबकि शाहीन और अबरार को एक-एक विकेट मिला। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने नौंवी बार एशियाई चैंपियनशिप अपने नाम की है। भारत की जीत के हीरो रहे तिलक वर्मा, जिन्होंने नाबाद 69 रनों की पारी खेली और एक छोर संभाले रखा। भारत के लिए जीत के रन रिंकू सिंह के बल्ले से आए।

पाकिस्तान से मिले 147 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। टीम ने 20 के स्कोर पर ही अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवाए थे, लेकिन फिर इसके बाद संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए अर्द्धशतकीय साझेदारी की। संजू 24 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद शिवम दुबे और तिलक के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी हुई। तिलक वर्मा ने 53 गेंदों में तीन चौके चार छक्कों के दम पर नाबाद 69 रनों की साझेदारी की, जबकि शिवम दुबे ने 22 गेंदों में 33 और संजू ने 21 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली। इससे पहले भारतीय स्पिनरों ने जो जाल बुना, उसमें पाकिस्तानी बल्लेबाज फंस गए और पूरी टीम 146 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई.

Leave a Comment