India vs South Africa Test: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 8 ओवर में 26 रन बना लिए। क्रीज पर एडन मार्करम 12 और रियान रिकल्टन 13 रन बनाकर टिके हुए हैं।
इससे पहले भारत ने दिन की शुरुआत 9/0 से की थी, लेकिन टीम इंडिया पहली पारी में 83.5 ओवर में सिर्फ 201 रन बनाकर ढेर हो गई।
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 489 रन पर सिमटी थी, जिससे मेजबानों को बड़ी बढ़त हासिल हुई।
तीसरा दिन — तीसरा सेशन
टीम इंडिया तीसरे दिन के तीसरे सेशन में पहली पारी में 83.5 ओवर में 201 रनों पर ऑलआउट हो गई है. भारत के लिए यशस्वी जयासवाल टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने 97 बॉल में 7 चौके और 1 छक्के के साथ 58 रनों की पारी खेली. उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 92 गेंदों में 2 चौके और 1 छ्क्के के साथ 48 रनों की पारी खेली. टीम के लिए केएल राहुल ने 22, साई सुदर्शन ने 15 और कुलदीप यादव ने 19 रनों का योगदान दिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने 6 और साइमन हार्मर ने 3 विकेट हासिल किए.

तीसरे दिन के तीसरे सेशन के अंतिम 8 ओवर में दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाजी करने के लिए दूसरी पारी में उतरी. टीम के लिए एडन मार्करम और रियान रिक्लेटन ने पारी की शुरुआत की और बिना कोई विकेट गंवाए हुए दिन का खेल खत्म होने तक 26 रन बना लिए हैं. मार्करम 12 और रिकल्टन 13 रन पर नाबाद हैं.
तीसरा दिन: दूसरा सेशन
भारत ने तीसरे दिन के दूसरे सेशन में 67 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए हैं. इस सेशन में भारत ने 3 विकेट गंवाए 72 रन बनाए हैं. ऋषभ पंत 7, रविंद्र जडेजा 6 और नीतीश कुमार रेड्डी 10 इस दूसरे सेशन में आउट हुए. भारत के लिए इस समय वाशिंगटन सुंदर 33 और कुलदीप यादव 13 क्रीज पर मौजूद हैं, जो लंच के बाद अब भारत की पारी को आगे बढ़ाएंगे.

तीसरा दिन: पहला सेशन
भारत ने दूसरे दिन के स्कोर 9/0 से अपनी पारी को आगे बढ़ाया है. यशस्वी जायसवाल (7) और केएल राहुल (2) ने पारी को आगे बढ़ाया. ये दोनों ने पहले विकेट के लिए 65 रन बनाए. भारत को पहला झटका केएल राहुल 22, दूसरा झटका यशस्वी जायसवाल (बॉल 97 में 7 चौके और 1 छक्के के साथ 58 रन) के रूप में लगा. इसके बाद साई सुदर्शन 15 और ध्रुव जुरेल 0 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. साइमन हार्मर ने 2 और मार्को जानसेन और केशव महाराज ने 1-1 विकेट चटकाया.
कैसा रहा अब तक का खेल
इससे पहले दूसरे दिन अपनी पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 151.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 489 रन बनाए. अफ्रीका ने अपने पहले दिन के स्कोर 81.5 ओवर में 6 विकेट पर 247 रनों से दूसरे दिन पारी को आगे बढ़ाया था. इस टेस्ट के दूसरे दिन सेनुरन मुथुसामी 109 रनों की शतकीय पारी खेली. उन्होंने 206 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों के साथ 109 रन बनाए, जबकि मार्को जानसेन शतक लगाने से चूक गए. उन्होंने 91 बॉल में 6 चौके और 7 छक्कों के साथ 93 रन बनाए.

इसके साथ ही अफ्रीका की पहली पारी 489 पर खत्म हुई. भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए, जबकि जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट हासिल किए हैं. इसके बाद भारत के लिए दूसरे दिन के अंत तक यशस्वी जायसवाल 7 और केएल राहुल 2 ने मिलकर 9 रन बनाए.
