Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhand

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 अधिकारियों के तबादले, 6 जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 12 IAS और 17 IPS अधिकारियों समेत कुल 34 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। बुधवार देर रात जारी तबादला आदेश में PCS और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। इस फेरबदल में पुलिस विभाग के छह जिलों के कप्तान बदल दिए गए हैं। नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, चमोली और बागेश्वर को नए पुलिस कप्तान मिले हैं।

IAS अधिकारियों के विभागों में बड़ा बदलाव

तबादला सूची के अनुसार एलएल फैनई को दोबारा प्रमुख सचिव आबकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, दिलीप जावलकर से सचिव वित्त का प्रभार वापस ले लिया गया है।

रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा बनाया गया है। उनसे सचिव तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी हटा दी गई है। वहीं, बृजेश कुमार संत से खनन और आबकारी विभाग का प्रभार वापस लेकर उन्हें सचिव खेल की जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ. आर. राजेश कुमार को सचिव औद्योगिक विकास (खनन) के साथ महानिदेशक खनन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। युगल किशोर पंत को सचिव तकनीकी शिक्षा बनाया गया है। रंजना राजगुरु को सचिव नियोजन की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग का प्रभार हटा लिया गया है।

खेल विभाग से हटाए गए अमित सिन्हा

आईपीएस अधिकारी अमित सिन्हा से विशेष प्रमुख सचिव खेल की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर अन्य बदलाव करते हुए रीना जोशी को अपर सचिव श्रम, विनीत कुमार को अपर सचिव जलागम के साथ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और मनोज गोयल को अपर सचिव वित्त की जिम्मेदारी दी गई है।

मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव गृह विभाग बनाया गया है। अभिनव शाह को अपर सचिव सहकारिता के साथ निबंधक सहकारिता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

PCS और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के भी तबादले

PCS अधिकारी बीएस चलाल को निदेशक दुग्ध विकास और निदेशक महिला डेयरी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, PCS अधिकारी इलागिरि को आयुक्त नागरिक आपूर्ति बनाया गया है।

सचिवालय सेवा में भी बदलाव किया गया है। विक्रम सिंह यादव से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है, जबकि महिमा रौंकली को अपर सचिव वन बनाया गया है।

छह जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान

पुलिस विभाग में हुए फेरबदल के तहत छह जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं। प्रमुख तैनातियां इस प्रकार हैं—

  • ऊधमसिंह नगर: मणिकांत मिश्र को एसएसपी बनाया गया है।
  • नैनीताल: अर्पण यदुवंशी को एसएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • पौड़ी गढ़वाल: देवेंद्र पींचा को एसएसपी बनाया गया है।
  • टिहरी गढ़वाल: सरिता डोभाल को एसएसपी की जिम्मेदारी मिली है।
  • चमोली: अमित श्रीवास्तव-2 को पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
  • बागेश्वर: जगदीश चंद्र को पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

 

अन्य IPS अधिकारियों की नई तैनाती

तबादला आदेश के तहत मंजूनाथ टीसी को नैनीताल एसएसपी के पद से हटाकर सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी की जिम्मेदारी दी गई है। पंकज भट्ट को सेनानायक आईआरबी प्रथम बनाया गया है।

अमित श्रीवास्तव-1 को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्वेता चौबे को सेनानायक आईआरबी बनाया गया है। विशाखा अशोक को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

अजय गणपति को सेनानायक एसडीआरएफ, सर्वेश पंवार को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा और जितेंद्र मेहरा को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा हरीश वर्मा को सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, सुरजीत पंवार को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय और शाहजहां अंसारी को पुलिस अधीक्षक फायर बनाया गया है।

 

Leave a Comment