Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhand

हरिद्वार जमीन घोटाला: दो IAS और एक PCS अफसर निलंबित -HARIDWAR LAND PURCHASE SCAM

देहरादून: हरिद्वार के जमीन घोटाले में धामी सरकार ने दो आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में डीएम कर्मेंद्र सिंह, आईएएस वरुण चौधरी और पीसीएस अजयवीर शामिल हैं। जांच में इन अधिकारियों की लापरवाही और अनदेखी सामने आई है।

।हरिद्वार में 2.3070 हेक्टेयर भूमि खरीद में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जांच में कर्मेंद्र सिंह को प्रक्रियाओं का पालन न करने और नगर निगम के हितों की अनदेखी करने का दोषी पाया गया। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

इससे पहले, चार अन्य अधिकारियों को भी निलंबित किया गया था। वर्तमान में कुल सात अधिकारी इस मामले में निलंबित हो चुके हैं।

1. DM कर्मेंद्र सिंह सस्पेंड:
जांच में मिली अनियमितता और लापरवाही, नियमों की अनदेखी के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबन।

2. IAS वरुण चौधरी और PCS अजयवीर पर भी कार्रवाई:
भूमि खरीद प्रक्रिया में भूमिका को लेकर दोनों अफसर सस्पेंड, अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुमति भी मिली।

3. अब तक 7 अफसर निलंबित:
पहले ही चार अधिकारी निलंबित, 3 जून को तीन और अफसरों की बढ़ी लिस्ट, कार्रवाई का दायरा हुआ बड़ा।

4. घोटाले का स्वरूप:
चुनावी आचार संहिता के दौरान नगर निगम ने कृषि भूमि को 143 में दर्ज कर 58 करोड़ में खरीदा, असल कीमत थी कुछ लाख प्रति बीघा।

 

 

Leave a Comment