Udayprabhat
accidentBreaking Newsuttrakhandदेहरादून

डाट काली मंदिर के पास टकराईं कारें, एक की मौत, तीन घायल- DEHRADUN ROAD ACCIDENT

देहरादून: राजधानी देहरादून में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार को धूलकोट स्थित डाट काली मंदिर के पास तेज रफ्तार की वजह से बड़ा हादसा हो गया। तीन कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार रॉन्ग साइड से आ रही थी, जिसने सामने से आ रही काले रंग की होंडा एकॉर्ड को जोरदार टक्कर मार दी। इसी दौरान विकासनगर की ओर जा रही सफेद रंग की ह्युंडई वेन्यू भी हादसे की चपेट में आ गई। देखते ही देखते तीनों गाड़ियां आपस में भिड़ गईं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Comment