Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandराज्य

उत्तराखंड: सख्त भू कानून लाए जाने पर ओबीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने सीएम धामी का किया सम्मान

देहरादून: सख्त भू कानून लाए जाने पर देहरादून शहर के प्रबुद्ध वर्ग ने ओबीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा के नेतृत्व में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सम्मान किया, बधाई दी। वर्मा ने कहा कि सख्त भू कानून लाकर सीएम धामी ने उत्तराखंड के लोगों का ढाई दशक का इंतजार खत्म कर दिया है। सीएम धामी के रूप में उत्तराखंड के लोगों को हिमाचल के पहले सीएम यशवंत सिंह परमार के रूप में एक सशक्त नेतृत्व मिल गया है।
वर्मा ने कहा कि सख्त भू कानून उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बचाए रखने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। देवभूमि उत्तराखंड की तेजी से बदलती डेमोग्राफी के खतरे को खत्म करेगा। ये सख्त भू कानून लैंड जेहाद पर नकेल कसेगा। पहाड़ की जमीनों को बचाने का काम करेगा। कहा कि सीएम धामी एक के बाद एक ऐतिहासिक काम कर पूरे देश में उत्तराखंड देवभूमि की पहचान को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। यूसीसी लागू कर एक बड़ा संदेश पूरे देश में दिया गया है।
कहा कि 38 वें नेशनल गेम का सफल आयोजन एक समग्र, समर्थ उत्तराखंड का संदेश दिया। सख्त नकल कानून लाकर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया है। आज नकल वालों की जगह मेहनत करने वालों को नौकरी मिल रही है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जिस प्रकार निरंतर उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है, उससे आने वाला समय निश्चित तौर पर उत्तराखंड वासियों के लिए एक सुखद समय होगा।

Leave a Comment