Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandदेहरादून

Dehradun Fire news: राजपुर रोड पर बेकरी की दुकान पर लगी भीषण आग, जलकर राख हुआ सारा सामान..कड़ी मशक्कत से फायर ब्रिगेड ने पाया आग पे काबू

देहरादून: देहरादून के राजपुर रोड पर एस्लेहाल के पास एलोरा बेकरी में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

एलोराज बेकरी के प्रबंधक महिपाल का कहना है कि आज सुबह एलोराज बेकरी में आग लग गई. बेकरी में आग लगने की वजह से आसपास की दो और को भी क्षति पहुंची है. आग लगने की वजह से बेकरी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है. उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. उन्होंने बताया कि रात को एलोरास की शॉप पर आग लगी, जिसके बाद आग तड़के बगल की दो दुकानों तक पहुंच गई. जिससे दोनों दुकानों का सामान भी जलकर राख हो गया.उन्होंने बताया कि फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

Leave a Comment