Udayprabhat
Breaking Newsदुनियादेश

दुबई एयर शो में बड़ा हादसा: एयर शो में भारतीय तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त, धुएँ का उठा गुबार

दुबई/नई दिल्ली: दुबई एयर शो में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। प्रदर्शन उड़ान के दौरान भारत का स्वदेशी फाइटर जेट HAL तेजस अचानक क्रैश हो गया। घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:10 बजे हुई, जब विमान अपनी फ्लाइंग क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहा था।

चश्मदीदों के अनुसार, जैसे ही तेजस जमीन पर गिरा, एयरपोर्ट के ऊपर घना काला धुआं फैल गया। कुछ ही क्षणों में एयरपोर्ट के आसपास सायरन बजने लगे और पूरे क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति बन गई।

पायलट की स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकल पाया या नहीं।
हालाँकि रेस्क्यू टीमें कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुँच गईं, लेकिन अब तक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

दुनिया का सबसे बड़ा एयर शो, और बीच में हादसा

यह हादसा दुबई वर्ल्ड सेंट्रल एयरपोर्ट पर हुआ, जहाँ दुबई एयर शो के दौरान दुनिया भर के देश अपने सबसे उन्नत एयरक्राफ्ट, ड्रोन और डिफेंस सिस्टम का प्रदर्शन करते हैं। यहाँ कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस और डिफेंस कंपनियाँ भारी निवेश करती हैं, जिसके चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहते हैं। लेकिन तेजस के क्रैश ने आयोजकों और दर्शकों दोनों को हिला दिया।

हादसे के बाद दुबई वर्ल्ड सेंट्रल के आसपास का क्षेत्र कुछ समय के लिए अलर्ट मोड पर डाल दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने क्रैश साइट को घेर कर जांच शुरू कर दी है।

क्रैश की वजह क्या थी? जांच जारी

अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि तेजस के क्रैश की वजह क्या थी।
संभावनाएँ सामने आ रही हैं—

क्या तकनीकी खराबी हुई?

क्या मानवीय त्रुटि हुई?

या किसी सिस्टम में अचानक फेल्योर आया?

Leave a Comment