Udayprabhat
Breaking Newsखेलदेश

विजय हजारे ट्रॉफी का जयपुर में आगाज, ग्राउंड्स पर टीम इंडिया के कई स्टारों का दिखेगा जलवा

रोहित शर्मा से लेकर शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़तक दिखेगा स्टारडम

जयपुर: जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का आयोजन 24 दिसंबर से जयपुर में होने जा रहा है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े सितारे मैदान पर नजर आएंगे। रोहित शर्मा, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का जलवा जयपुर के चार प्रमुख मैदानों पर देखने को मिलेगा।
टूर्नामेंट के मुकाबले सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम, केएल सैनी स्टेडियम, जयपुरिया ग्राउंड और आरसीए एकेडमी ग्राउंड में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता से पहले आज से आरसीए एकेडमी ग्राउंड पर टीमों के अभ्यास सत्र शुरू हो चुके हैं और विभिन्न राज्यों की टीमें जयपुर पहुंच चुकी हैं।

राजस्थान क्रिकेट संघ की एडहॉक कमेटी के सदस्य धनंजय सिंह खींवसर ने बताया कि लंबे समय बाद जयपुर में टीम इंडिया के इतने बड़े स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। टूर्नामेंट में मुंबई, महाराष्ट्र, पंजाब, गोवा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और उत्तराखंड की टीमें हिस्सा लेंगी।

पंजाब की टीम में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह शामिल हैं, जबकि मुंबई के लिए रोहित शर्मा शुरुआती दो मुकाबलों में उपलब्ध रहेंगे। मुंबई टीम में सरफराज खान और शार्दुल ठाकुर भी शामिल हैं। वहीं महाराष्ट्र की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ और पृथ्वी शॉ जैसे स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। जयपुर में सितारों से सजी इन टीमों के बीच मुकाबले बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

Leave a Comment