Udayprabhat
Breaking Newsखेलदेश

विराट कोहली के शतक के बाद बीच मैदान पर पहुंचा फैन, पैर छूकर जताया प्यार…वीडियो वायरल

Virat Kohli Hundred: रांची में एमएस धोनी के होम ग्राउंड पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे ने भारतीय स्टार विराट कोहली को सुर्खियों में ला दिया। मुकाबला कोहली की धुआंधार बैटिंग, उनके जोशीले अंदाज और फैंस की दीवानगी के नाम रहा।

मैच के दौरान कोहली पूरी ऊर्जा के साथ खेलते नजर आए—हर विकेट गिरने पर उनका जश्न टीम के लिए एक टॉनिक जैसा काम कर रहा था, जो विरोधी टीम पर भी दबाव बनाता दिखा। उन्होंने 120 गेंदों में 11 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 135 रन ठोकते हुए अपना 52वां वनडे शतक जमाया।

जैसे ही कोहली 99 पर पहुंचे, स्टेडियम खड़ा हो गया। हर दर्शक की निगाह सिर्फ एक शॉट पर थी, और जैसे ही कोहली ने तीन अंकों का आंकड़ा छुआ, पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा।

फैन सीधे मैदान में घुसा, छुए कोहली के पैर

शतक मना रहे कोहली की ओर अचानक एक फैन दौड़ता हुआ पहुंचा। उसने उनके करीब जाकर पैर छुए, जिसे देखकर कोहली भी एक पल के लिए हैरान रह गए। सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत फैन को मैदान से बाहर ले जाया, लेकिन फैन के चेहरे पर अपने आइडल को छू लेने की खुशी साफ झलक रही थी।

37 साल की उम्र में भी कोहली की फिटनेस और रन बनाने की भूख चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर फिर से बहस छिड़ गई कि क्या उन्हें टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना चाहिए था या नहीं।

भारत की 17 रनों से जीत

कोहली की दमदार पारी से भारत ने पहला बल्लेबाजी करते हुए 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 323 रन ही बना सकी और भारत ने मैच 17 रनों से जीत लिया। अपनी शतकीय पारी के लिए कोहली ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए।
सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर में होगा।

Leave a Comment