Udayprabhat
Breaking News

महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप

रुद्रपुर :महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप !! उधम सिंह नगर जिले मे महिला और बालिकाओं संबंधित अपराध दुष्कर्म, छेड़छाड़, बलात्कार की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं, आए दिन कोई ना कोई मामला बालिका या महिला से दुष्कर्म का सामने आ रहा है, अब रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक महिला से शादी का झांसा देकर बलात्कार का मामला सामने आया है।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता मूलरूप से जसपुर निवासी है, महिला ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर दी। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके क्षेत्र के ही रहने वाले वीर पाल पुत्र सतनाम सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

 

Leave a Comment