Udayprabhat
Entertainmentदेश

आमिर खान की धमाकेदार स्पाई–कॉमेडी ‘हैप्पी पटेल’ का एलान, लीड रोल में होगा ये फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन

आमिर खान ने अपनी अगली फिल्म के लिए वर्ल्डवाइड फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन से हाथ मिलाया है.

मुंबई: बॉलीवुड मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर कुछ हटके लेकर आ रहे हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस ने 3 दिसंबर को अपनी नई स्पाई–कॉमेडी फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ का शानदार ऐलान कर दिया है। खास बात ये है कि इस फिल्म से मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास डायरेक्शन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। फिल्म में वीर दास और मोना सिंह लीड रोल में दिखाई देंगे।

मजेदार अंदाज में हुआ अनाउंसमेंट

फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो बिल्कुल फिल्म की तरह ही फनी और हटके है। वीडियो में आमिर खान, वीर दास से बड़े मजाकिया अंदाज़ में पूछते दिखते हैं कि फिल्म में एक्शन कैसा होगा, रोमांस कैसे रखा गया है और आइटम नंबर की क्या प्लानिंग है। जहां आमिर फिल्म के रिस्पॉन्स को लेकर चिंतित नजर आते हैं, वहीं आसपास मौजूद लोग फिल्म की जमकर तारीफ करते दिखते हैं। इस मजेदार बातचीत ने अनाउंसमेंट को और भी एंटरटेनिंग बना दिया।

आमिर खान प्रोडक्शंस की एक और यूनिक पेशकश

लगान, तारे ज़मीन पर, दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी यादगार फिल्मों के बाद अब ‘हैप्पी पटेल’ भी एक नई तरह की सिनेमैटिक यात्रा होने जा रही है। वीर दास पहले भी दिल्ली बेली में आमिर के साथ काम कर चुके हैं, और अब बतौर निर्देशक उनकी यह पहली फिल्म है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘हैप्पी पटेल’ का निर्देशन स्वयं वीर दास कर रहे हैं और यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।

Leave a Comment