Udayprabhat
Entertainmentदुनियादेश

‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ ट्रेलर: सलमान–आमिर से आलिया–वरुण तक, ट्रेलर में दिखी स्टार-स्टडेड गेस्ट लिस्ट!

मुंबई: बॉलीवुड की दो ग्लैमरस अदाकाराएं काजोल और ट्विंकल खन्ना अब एक नया धमाका लेकर आ रही हैं. दोनों मिलकर एक मजेदार और अनफ़िल्टर्ड टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ होस्ट करने वाली हैं. सोमवार, 15 सितंबर को मुंबई में इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसने आते ही फैन्स के बीच गजब का क्रेज पैदा कर दिया.

ट्रेलर की शुरुआत शो के ग्रैंड सेट से होती है, जहां काजोल और ट्विंकल की शानदार एंट्री होती है. इसके बाद एक-एक कर मेहमान सितारों की झलक दिखाई देती है और साफ हो जाता है कि यह शो सिर्फ एक चैट शो नहीं बल्कि बॉलीवुड एंटरटेनमेंट का महाकुंभ बनने वाला है.

गेस्ट लिस्ट जिसने मचाया धमाल..

शो की सबसे बड़ी हाइलाइट है इसकी स्टार-स्टडेड गेस्ट लिस्ट. सलमान खान और आमिर खान एक साथ मंच साझा करते नजर आएंगे. ट्रेलर में दोनों की नोकझोंक और मजेदार किस्से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं.

90 के दशक की हिट कॉमेडी जोड़ी गोविंदा और चंकी पांडे भी शो में शामिल होंगे और अपनी पुरानी यादों व हास्य अंदाज़ से महफ़िल जमाएंगे. वहीं, यंग जनरेशन की फेवरेट जोड़ी आलिया भट्ट और वरुण धवन भी इस मंच पर अपनी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री से चार चांद लगाएंगे.

विक्की कौशल और कृति सेनन की नई जोड़ी भी इस शो में सरप्राइज़ पैकेज साबित होगी. दर्शक विक्की-कैटरीना को साथ देखने की उम्मीद कर रहे थे, मगर काजोल और ट्विंकल ने कृति-विक्की का नया कॉम्बिनेशन पेश कर सबको चौंका दिया.

करण जौहर और जाह्नवी कपूर भी गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं. ट्रेलर में जाह्नवी शिखर पहाड़िया की हॉर्स राइडिंग का जिक्र करती दिखीं, जिससे उनके रिश्ते को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं.

लॉन्च इवेंट में ट्विंकल की हंसी-मजाक..

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर ट्विंकल खन्ना ने मजाकिया अंदाज में कहा, “हमने उन सभी को बुलाया जो कहते थे कि ये हमारे दोस्त नहीं हैं. दरअसल, हमने बीमा एजेंट और टेलीमार्केटर की तरह सबको कोल्ड कॉल्स कीं, जिसने हां कहा वही हमारे शो में आ गया.”

प्रीमियर डेट..

‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ का प्रीमियर 25 सितंबर 2025 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा. हर गुरुवार शो का नया एपिसोड स्ट्रीम किया जाएगा.

Leave a Comment