Ajay Devgn की एक और फिल्म शामिल हो गई है। औरों में कहां दम था के बाद अजय देवगन अपनी सुपरहिट फिल्म सन ऑफ सरदार के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। गुरुद्वारे में मत्था टेककर सिंघम ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में एक बॉलीवुड हसीना की एंट्री हुई है।
[अजय देवगन ने सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग शुरू होने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने सेट से मुहूर्त पूजा से एक वीडियो पोस्ट किया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि अभिनेता ने शूटिंग वाहेगुरु के आशीर्वाद के साथ शुरू की। फिल्म के सेट पर अजय देवगन के भांजे और बेटे युग भी दिख रहे हैं।
एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म मर्यादा रमन्ना की हिंदी रीमेक सन ऑफ सरदार साल 2012 की हिट फिल्मों में से एक है। कॉमेडी-एक्शन ड्रामा में अजय देवगन और संजय दत्त ने अहम भूमिका निभाई थी। 12 साल बाद फिल्म का सीक्वल आ रहा है। इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है।
सन ऑफ सरदार 2 को लेकर काफी समय से बज बना हुआ था। आज अजय देवगन ने सेट से एक वीडियो शेयर कर फैंस का दिल खुश कर दिया है। फिल्म में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की भी एंट्री हुई है। सेट से उनकी पहली झलक भी सामने आई है। सन ऑफ सरदार में अजय देवगन के साथ लीड रोल में सोनाक्षी सिन्हा , जूही चावला, संजय दत्त , तनुजा और अर्जन बाजवा जैसे कलाकार लीड रोल में थे। कहा जा रहा है कि सन ऑफ सरदार 2 का संजय दत्त हिस्सा नहीं होंगे। मुहूर्त वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा भी नहीं नजर आईं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि उनकी जगह मृणाल को कास्ट किया गया है और वीडियो से यह साफ भी हो गया है।
सेट पर अजय देवगन के लाडले हाथ में क्लैपबोर्ड पकड़े पोज रहे हैं। फिल्म के निर्देशक विजय कुमार अरोड़ा शूट करते हुए दिख रहे हैं। मुहूर्त वीडियो में सबसे शॉकिंग एंट्री मृणाल ठाकुर की हुई। वह ढोल बजाते हुए पंजाबी रोल में जच रही हैं। वीडियो डांस और मस्ती से भरा हुआ है।
