अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए। शादी से पहले परिवार ने कई तरह के जश्न मनाए जिसमें गरबा नाइट भी शामिल था। डांडिया नाइट मनाते हुए यह जोड़ा एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहा था। गुजरात की गरबा क्वीन किंजल दवे के गाने पर पूरे अंबानी परिवार समेत तमाम सेलेब्स झूमे थे।
देश के मशहूर और सबसे अमीर अंबानी परिवार के आंगन में शुभ अवसर आयोजित किया गया था। जिसमें देश-विदेश की मशहूर हस्तियां जुटीं। इस परफॉर्मेंस में किंजल दवे ने चंदेरी सिल्क से बनी आउटफिट पहना था जीसने सबका ध्यान खींचा। अंबानी परिवार के गरबा में परफॉर्म करने वाली किंजल दवे का आउटफिट डिजाइन और तैयार करने वाले फैशन डिजाइनर अन्नू पटेल से गुजराती जागरण ने खास बातचीत की जिसे हम यहां पेश कर रहे हैं। ‘इस पोशाक में हेन्ड वर्क और पैच वर्क किया गया’
फैशन डिजाइनर अन्नू पटेल ने गुजराती जागरण को बताया कि किंजल दवे अंबानी परिवार में गरबा नाइट में परफॉर्म करने वाली थीं, इसलिए मैंने खासतौर पर यह आउटफिट डिजाइन किया था। किंजल दवे ने चंदेरी सिल्क से बना आउटफिट कैरी किया। इसमें बनारसी और कलंकरी पैच वर्क है। इसके अलावा इसमें ज्वेलरी पैच वर्क भी किया गया है।
फैशन डिजाइनर अन्नू पटेल ने आगे कहा कि किंजल दवे के आउटफिट को बनाने में 16 कारीगरों को 22 दिन लगे। इसमे चनिये का घेराव 8 से 9 मीटर का है और इस पर विंटेज वर्क किया गया है। इस आउटफिट की कीमत 1,90,000 रुपये है। इस आउटफिट की सबसे खास बात ये है कि ये दोबारा इस आउटफिट की कॉपी नहीं हो सकती, अगर कोई इसे दूसरी बार भी बनाएगा तो ये सिमिलर ही हो सकता है, लेकिन बिल्कुल वैसा नहीं हो सकता।
‘किंजल दवे ने अन्नू पटेल द्वारा डिजाइन किए गए आउटफिट में वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘मेरी जिंदगी के हर खास पल को खास बनाने के लिए @annupatel को धन्यवाद। मेरे पोशाक को इतने प्यार से बनाने और हमेशा मुझे कुछ खास और नया देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद; आपने मेरे लिए जो भी डिजाइन तैयार किए हैं, वे मेरे दिल के बहुत करीब हैं। आप मेरे सभी अनमोल पलों का एक बड़ा हिस्सा रहे हैं। मेरे सभी लुक्स पर इतनी मेहनत करने के लिए अन्नु पटेल को बहुत-बहुत धन्यवाद।’
इस आउटफिट की कीमत 1,90,000 रुपये ‘किंजल दवे ने वीडियो पोस्ट कर के डिजाइनर अन्नू पटेल को धन्यवाद किया’
