Udayprabhat
Uncategorized

राहुल गांधी की रैली को लेकर मसूरी कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित

मसूरी: मसूरी से भी सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष जसवीर कौर के नेतृत्व में देहरादून के लिए रवाना हुई इस तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देहरादून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला है मसूरी से भी सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए जसवीर कौर के नेतृत्व में देहरादून के लिए रवाना हुई बसें इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की रैली ऐतिहासिक होने वाली है भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगा और 2022 चुनाव का आगाज होगा उन्होंने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार द्वारा मात्र जुमलेबाजी की जा रही है जबकि धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा है कांग्रेसी नेताओं का आरोप है कि बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया था उनके द्वारा मात्र प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए हजार करोड़ का पैकेज की घोषणा की गई उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जब चुनाव होते हैं प्रधानमंत्री आते हैं और नई-नई बातें करके जाते हैं परंतु धरातल पर कुछ नहीं होता है प्रदेश में बेरोजगारी की दर लगातार बढ़ रही है महंगाई भ्रष्टाचार ने कमर तोड़ दी है खनन शराब भूमाफिया ने प्रदेश में कब्जा कर लिया है जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 चुनावी शंखनाद देहरादून रैली से कर रहे हैं जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है वहीं राहुल गांधी 1971 की जन्म में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किए मंच पर करीब 60 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी

Leave a Comment