बिजनौर
बिजनौर विदुर कुटी रोड पर स्थित आर०सी०टी०आई कम्प्यूटर सेंटर पर आज सी टेट का पहली पाली का पेपर सम्पन्न हुआ, जिसमें सैकड़ो स्टूडेंट्स उपस्थित रहे और दूसरी पाली में भी 100 से ज़्यादा स्टूडेंट्स ने बैठकर पेपर दिया । पेपर सेंटर पर मास्क, सेनिटाइजर व सोशल डिस्टेंस का भी पूरा ध्यान रखा गया । आर० सी०टी० आई कम्प्यूटर सेंटर के डायरेक्टर एम०यू० खान ने जानकरी देते हुए बताया कि पहली पाली की परीक्षा शान्ति पूर्वक सम्पन हुई जिसमें 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा शुरू हो गई है । परीक्षार्थी को कोई परेशानी ना हो इसके लिए माकूल इंतेज़ाम किये गए है । सुरक्षा के मद्देनज़र महिला और पुरूष पुलिसकर्मी तैनात रहे ।
