Udayprabhat
Uncategorized

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने की सीएम योगी से मुलाकात, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। सीएम योगी से मुलाकात कर उन्होंने हरिद्वार स्थित इकबालपुर नहर को 665 क्यूसेक पानी दिए जाने का आग्रह करते हुए उत्तराखण्ड स्थित उत्तर प्रदेश की सिंचाई नहरों की शीघ्र साफ सफाई किए जाने का भी अनुरोध किया है।

सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दोनों प्रदेशों की कुछ बंद पड़ी सिंचाई नहरों को खोले जाने की भी चर्चा की,। जिससे दोनों प्रदेशों के किसानों की सिंचाई समस्याओं का समाधान हो सके। कैबिनेट मंत्री महाराज ने जमरानी बांध निर्माण में उत्तर प्रदेश के सहयोग के लिए भी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आभार जताया।

Leave a Comment