Udayprabhat
Uncategorizedउत्तर प्रदेश

धामपुर तहसील में राष्ट्रीय नशा मुक्त भारत अभियान के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन

प्राप्त जानकारी के अनुसार
राष्ट्रीय नशा मुक्ति भारत अभियान कर कार्यकर्ताओ ने शुगर मिल के विरोध किया धरना प्रदर्शन।
बिजनौर के धामपुर तहसील प्रयांगण में राष्ट्रीय नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को धामपुर, स्योहारा व अफजलगढ़ शुगर मिलों द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे प्रदूषण व भारी मात्रा में छोड़े जा रहे कैमिकलयुक्त पानी की वजह से पनप रही भयंकर बीमारियों तथा किसानों की फसलों के नष्ट होने के सम्बंधी समस्याओं को लेकर आज धामपुर तहसील प्रांगण में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक से जुड़े किसान नेताओं ने राष्ट्रीय नशा मुक्त भारत अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ ठाकुर द्वारा उठाई गयी इस जनसमस्या को लेकर अपना समर्थन देने की घोषणा की।

वाईट- शौरभ ठाकुर,राष्ट्रीय अध्यक्ष नशा मुक्त भारत अभियान। के द्वारा बताया गया कि जो धामपुर शुगर मिल द्वारा केमिकल युक्त गंदा पानी किसानों के खेतों तथा गांव ग्रामों में छोड़ा जा रहा है। धामपुर मिल के केमिकल पानी से किसानों की गन्ने की फसलों को हानि हुई है ।उसी को लेकर आज हम लोगों ने धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं। हमारी मांग शुगरमील वाले से यह है कि जो किसानों को नुकसान हुआ है। उसका धामपुर शुगर मील मुआवजा दे। इस विषय की धामपुर शुगरमील के जीएम विजय गुप्ता से जानकारी ली तो उनका कहना है कि हमें इस धरना प्रदर्शन की कोई जानकारी नहीं है और इन लोगों का काम तो धरना प्रदर्शन करना होता है। हमे पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Leave a Comment