Udayprabhat
uttrakhand

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड में, पार्टी के आलाकमान ने वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को एक और महत्वपूर्ण दी जिम्मेदारी

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर है। पार्टी के आलाकमान ने वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने प्रीतम सिंह क़ो केंद्रीय चुनाव समिति में जगह दी हैं। जिसकी सूची जारी की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) में एक बड़ा फेरबदल करते हुए दिग्गजों की छुट्टी करते हुए राज्य स्तर के नए नेताओं को शामिल किया है। उत्तराखंड से प्रीतम सिंह अकेले नेता हैं जिन्हे केंद्रीय चुनाव समिति में अहम जिम्मेदारी सौपी गई हैं। इस समिति में 16 नेताओं के नाम शामिल हैं। जिसमें मध्य प्रदेश से आदिवासी नेता ओमकार सिंह मरकाम और छत्तीसगढ़ से टीएस सिंहदेव को भी जगह मिली है।

 

Leave a Comment