Udayprabhat
uttrakhand

आपदा के कारण पगनो गांव के कई लोगों के घर उजड़ गए

जोशीमठ चमोली पगनो ग्राम में आपदा प्रभावित क्षेत्र में एक्शन एड एसोसिएशन इंडिया एवं जनदेश सामाजिक संगठन के एचआरडी ने आपदा प्रभावित गांवमे बैठक की गई बैठक में गांव वालों ने कहा कि यहां पर 10परिवार पूर्ण पूर्ण रूप से आपदा से प्रभावित हो गये है इन 10 परिवारों ने अपना घर छोड़कर गांव में दूसरे के घरों में रह रहे हैं इस आपदा से गांव का प्राथमिक विद्यालय आंगनवाड़ी केंद्र भी प्रभावित हुआ है पगनों गांव में 180 परिवार है पूरा गांव आपदा प्रभावित है गांव में सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की समस्या हो गई है गांव पहुंचने के लिए रास्ते नहीं है यहां के लोगों का मानना है कि यदि शीघ्र इस प्रकरण में कार्यवाही नहीं की गई तो बड़ा संकट हो सकता है लगातार भूस्खलन बढ़ता जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान लोगों को मनरेगा के बारे में जानकारी दी गई कि वे लोग आपदा के कार्यों को मनरेगा में किया जा सकते हैं।

Leave a Comment