Udayprabhat
uttrakhand

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, स्नातक स्तरीय सहित पांच नई भर्तियां शुरू करने जा रहा, जिनका कैलेंडर इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा।

UKSSSC Recruitment News: अधिकारी कर व राजस्व भर्ती -2023, 26 नवंबर 2023 परीक्षा ली जाएगी । सफाई निरीक्षक परीक्षा-2023,- 3 दिसंबर परीक्षा ली जाएगी । पशु चिकित्सा धारी ग्रेट 2 परीक्षा- 2023, 10 दिसंबर परीक्षा गठित की जाएगी । समीक्षा सहायक अधिकारी-2023, 17 दिसंबर परीक्षा ली जाएगी ।4 hours ago
स्नातक स्तरीय समेत पांच नई भर्तियां निकालेगा आयोग, युवाओं को 1400 से अधिक पदों पर नौकरी का मौका
पेपर लीक मामले के बीच ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को करीब पांच अधियाचन विभागों से मिले, जिनका अध्ययन करने के बाद भर्ती प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) जल्द ही स्नातक स्तरीय सहित पांच नई भर्तियां शुरू करने जा रहा है, जिनका कैलेंडर इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा।

इन भर्तियों से राज्य के युवाओं को 1400 से अधिक पदों पर नौकरी का मौका मिलेगा।

पिछले वर्ष आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती समेत कई भर्तियों के पेपर लीक हुए थे। इससे आयोग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई थी, जिसके बाद सरकार ने 23 समूह-ग की भर्तियां राज्य लोक सेवा आयोग को सौंप दी थी।

पेपर लीक मामले के बीच ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को करीब पांच अधियाचन विभागों से मिले, जिनका अध्ययन करने के बाद भर्ती प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है। आयोग अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया, नई भर्तियों के लिए हमने पूरी तैयारी कर ली है। कैलेंडर जारी करके उसी हिसाब से भर्तियां कराई जाएंगी।

Leave a Comment