Udayprabhat
uttrakhand

उत्तराखंड के हल्द्वानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के चलते यातायात बंद,लोगों की बढ़ गई मुश्किलें

उत्तराखंड के हल्द्वानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के चलते यातायात बंद हो गया है। इससे पहाड़ की ओर जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

जानकारी के अनुसार, क्वारब पुल के पास सोमवार सुबह यकायक भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे मार्ग पूरी तरह से अवरूद्ध हो गया। सूचना मिलते ही अल्मोड़ा के जिलाधिकारी विनीत तोमर ने एनएच के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया। साथ ही मार्ग को खोलने के निर्देश जारी किए। पुल को फिलहाल आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।
पुल के दोनों ओर सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। बता दें कि अल्मोड़ा और पहाड़ को जाने वाले वाहनों को खैरना-रानीखेत के साथ ही खुटानी-शहरफाटक-मोतियापाथर-लमगड़ा होते हुए पहाड़ की ओर भेजा जा रहा है। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

Leave a Comment