Udayprabhat
uttrakhand

पत्थर गिरने से काली नदी में, गिरकर लापता हुए पिता और पुत्र

झूलाघाट निवासी संतोष चंद अपने छह साल के बेटे तनुज के साथ पहाड़ी पर बकरी चरा रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से दोनों काली नदी में गिर गए।
उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के झूलाघाट में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर पिता-पुत्र काली नदी में गिरकर बह गए। उफनाई नदी में दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस लापता पिता पुत्र की खोज में जुटी है।

शुक्रवार को झूलाघाट निवासी संतोष चंद ( 44 ) अपने छह साल के बेटे तनुज के साथ श्मशान घाट के ऊपर स्थित पहाड़ी पर बकरी चरा रहा था। उसकी पत्नी लीलावती (35) लगभग 200 मीटर की दूरी पर घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से संतोष चंद और उसका बेटा तनुज काली नदी में गिर गए।

Leave a Comment