Udayprabhat
uttrakhand

एएसपी ग्रामीण ने किया परेड का निरीक्षण

आज अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउन्ड में मंगलवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवायी गई। यूपी-112 वाहनों में उपकरणों के रखरखाव, ड्रोन कैमरे आदि का निरीक्षण किया गया।
इसके उपरान्त अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा परिवहन शाखा, मैस, स्टोर व शस्त्रागार आदि का भी निरीक्षण किया गया तथा रजिस्टर पेशी के दौरान सर्वसंबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment