Udayprabhat
uttrakhand

Chamoli: शीतकाल के लिए आज बंद हो गई फूलों की घाटी, इस साल अच्छी तादात में पहुंचे पर्यटक

Valley of Flowers

विश्व धरोहर फूलों की घाटी बृहस्पतिवार (31 अक्तूबर) को शीतकाल के लिए बंद कर दी गई है। घाटी में वन्य जीवों की सुरक्षा को देखते हुए पांच ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। फूलों की घाटी हर साल एक जून को खोली जाती है। और 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाती है।

बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे घाटी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया। इस साल अभी तक घाटी में 19,436 पर्यटक पहुंचे जिसमें 330 विदेशी पर्यटक भी शामिल रहे। इससे पार्क प्रशासन को 39 लाख 39 हजार 250 रुपये की आय प्राप्त हुई है।

फूलों की घाटी की वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि इस साल घाटी में पर्यटक अच्छी तादात में पहुंचे हैं। इससे विभाग को अच्छा राजस्व प्राप्त हुआ है। घाटी में वन्य जीवों की सुरक्षा को देखते हुए पांच ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। विभाग की टीम समय-समय पर घाटी का निरीक्षण करने के लिए जाती रहेगी।

Leave a Comment