लक्सर: उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है।
लक्सर क्षेत्र में एक युवक से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ₹5.50 लाख की ठगी की गई। ठगों ने भरोसा जीतने के लिए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, पहचान पत्र और दस्तावेज तक तैयार कर सौंप दिए, ताकि पीड़ित को यकीन हो जाए कि उसकी नियुक्ति पक्की है।
पीड़ित शिवम कुमार पुत्र सुरेंद्र शर्मा, निवासी सहेदवपुर शहवाजपुर (हरिद्वार) ने न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाया। अदालत के आदेश पर पथरी थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और छल-कपट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
