हरिद्वार: देहरादून स्थित हयात होटल में आयोजित भव्य कॉन्क्लेव एवं सम्मान समारोह का गरिमामयी समापन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली अनेक विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए हरिदर्शन सेवा समिति ट्रस्ट, हरिद्वार के संस्थापक के.के. अग्रवाल ‘बापू जी’ को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रतिष्ठित “रजत कमल सम्मान” से सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समाज सेवा एवं धर्म के माध्यम से मानवता की सेवा करने वाले लोग समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। उन्होंने कहा कि के.के. अग्रवाल ‘बापू जी’ वर्षों से सेवा, संस्कार और धार्मिक जागरण के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है।
सम्मान प्राप्त करने के पश्चात के.के. अग्रवाल ‘बापू जी’ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, इंडिया न्यूज़ तथा कार्यक्रम आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि हरिदर्शन सेवा समिति ट्रस्ट से जुड़े प्रत्येक सेवाभावी कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु का सम्मान है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट सदैव समाज सेवा, धार्मिक जागरण और मानव कल्याण के कार्यों में समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं ने श्री के.के. अग्रवाल ‘बापू जी’ को शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक एवं धार्मिक योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
