Udayprabhat
uttrakhand

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, विकास में योगदान को किया याद

अल्मोड़ा: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके देश के विकास, सूचना क्रांति और युवाओं को सशक्त बनाने में दिए गए योगदान को याद किया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव को मजबूत किया। उन्होंने देश में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत कर भारत को नई दिशा दी। आज भारत जिस डिजिटल युग में आगे बढ़ रहा है, उसकी आधारशिला राजीव गांधी ने ही रखी थी।

उन्होंने आगे कहा कि राजीव गांधी सदैव युवाओं, किसानों, गरीबों और आम जनता की आवाज बने रहे। पंचायतों को सशक्त बनाने और लोकतंत्र को गांव-गांव तक पहुंचाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Comment