Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

देहरादून: पुलिस ने निजी शिक्षण संस्थान में किया औचक निरीक्षण, छात्रों के जांचे सैंपल

देहरादून: दून पुलिस के द्वारा में ड्रग्स फ्री कैंपस अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रेमनगर क्षेत्र में स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस प्रशासन व चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों में से रैंडम 10 छात्रों के ब्लड सैंपल लिए गए, जबकि 45 छात्रों की मेडिकल जांच की गई। इससे पूर्व सभी छात्रों से ड्रग्स परीक्षण हेतु कान्सेंट फॉर्म/शपथ पत्र भरवाए जा चुके थे। दून पुलिस ने नशे में लिप्त छात्रों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि ड्रग्स का सेवन करते पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से भी अवगत कराया गया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि अन्य शिक्षण संस्थानों में भी ऐसे औचक निरीक्षण शीघ्र किए जाएंगे।

Leave a Comment