Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

पूर्णिमा गर्ग को अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति, पदोन्नति समारोह में एसएसपी अजय सिंह ने दी बधाई

देहरादून: पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य संपादन और समर्पित सेवा को देखते हुए क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश पूर्णिमा गर्ग को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद से पदोन्नत कर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पद पर नियुक्त किया गया है। उनके पदोन्नति अलंकरण का कार्यक्रम पुलिस कार्यालय देहरादून में आयोजित किया गया, जिसमें एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने उन्हें नए पद का अलंकरण करते हुए सम्मानित किया।

इस अवसर पर एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि पूर्णिमा गर्ग सदैव कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और दक्षता के साथ कार्य करती रही हैं, और उनकी पदोन्नति पुलिस विभाग के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने गर्ग को पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी प्रदान कीं।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि पदोन्नति से पुलिस बल में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होता है। कार्यक्रम का समापन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शुभकामनाएँ देने के साथ हुआ।

Leave a Comment