Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

दून पुलिस का तड़के से आकस्मिक चेकिंग अभियान, 1800 वाहन व 3300 से अधिक व्यक्तियों की हुई जांच

एसएसपी के निर्देश पर पूरे जनपद में सघन चेकिंग
सीमावर्ती चेकपोस्टों, धार्मिक स्थलों व महत्वपूर्ण स्थानों पर बढ़ी निगरानी
संदिग्धों की तलाश व सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती देने पर फोकस

देहरादून: आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दून पुलिस ने तड़के से पूरे जनपद में वृहद स्तर पर आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नगर व देहात के सभी थाना क्षेत्रों में क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों ने सीमावर्ती चेकपोस्टों, आंतरिक मार्गों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सघन चेकिंग की।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने करीब 1782 वाहनों की जांच की, जबकि 3374 व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी सत्यापन संबंधी जानकारी जुटाई। इस दौरान पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से विशेष रूप से पूछताछ की और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की गई। एसएसपी देहरादून ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को नियमित चेकिंग के साथ समय-समय पर व्यापक आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, जिससे संदिग्ध तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके। दून पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

Leave a Comment