चमोली: पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा द्वारा लोक निर्माण विभाग (PWD) कर्णप्रयाग एवं गौचर स्थित 66 आरसीसी के ग्रिफ मैगजीन/विस्फोटक भंडारण स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दोनों भंडारण स्थलों में डेटोनेटर, जिलेटिन और सेफ्टी फ्यूज सुरक्षित अवस्था में पाए गए। पुलिस उपाधीक्षक ने विस्फोटक सामग्री के रखरखाव, सुरक्षा मानकों तथा अभिलेखों की गहन जांच की।
उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि विस्फोटक सामग्री के सुरक्षित भंडारण एवं नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही एक पृथक रजिस्टर रखने के आदेश दिए गए, जिसमें भंडारित और उपयोग की गई सामग्री का पूरा विवरण एवं समय सहित दर्ज किया जाए, ताकि स्टॉक का अद्यतन रिकॉर्ड रखा जा सके।
अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विस्फोटक सामग्री से जुड़ी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय-समय पर नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे।
