Udayprabhat
uttrakhand

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में निबंध व क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को एड्स की जानकारी दी।

कोटद्वार। पब्लिक इण्टर कालेज सुरखेत में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में आयोजित निबंध और क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को एड्स की जानकारी देकर जागरूक किया गया। विश्व एड्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने एड्स को कलियुग का भस्मासुर बताते हुए कहा कि इसका कारगर इलाज न होने के कारण सही जानकारी तथा बचाव ही स्वयं को सुरक्षित रखने का उत्तम तरीका है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम ल्यट कम्यूनिटीज लीड निर्धारित की गयी है। इस अवसर पर आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में कु० सानिया ने प्रथम, अमन सिंह ने द्वितीय तथा राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एड्स पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में शिवानी, अंशु, चॉंदनी, सुमित नेगी, प्रियांशु, यशिका, पीयूष, रिषित, आरुषि और प्रियंका विजयी रहे। प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं को पेन भेंटकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में विद्यालय की एन.एस.एस. इकाई के स्वयंसेवकों के साथ ही अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Comment