Udayprabhat
uttrakhand

यूडीआईडी कार्ड बनाने में आने वाले गैप को डोर-टू-डोर सर्वे के माध्यम से ठीक करवाऐं: जिलाधिकारी गढ़वाल।

पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में नोडल अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, समाज कल्याण और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ यूडीआईडी (यूनिक डिसएबल्ड आइडेंटिटी कार्ड-विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र) बनाए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
संबंधित विभाग के अधिकारियों ने जिला अधिकारी को अवगत कराया कि जनपद में 7758 लोगों ने यूडीआईडी कार्ड बनाए जाने के लिए आवेदन किया गया था जिसमें से 7032 लोगों के कार्ड बन भी चुके हैं और उनको प्राप्त भी करवा दिए गए हैं। इस तरह से कुल आवेदन करने वालों और जिनका कार्ड बन चुका है उनमें 726 का गैप आ रहा है तथा यह गैप विभिन्न कारणों से आ रहा है।
उन्होंने अवगत कराया कि इसमें कुछ ऐसे आवेदक हैं जो दिव्यांगजनों की श्रेणी में नहीं आ रहे थे फिर भी कुछ लोगों ने आवेदन किया था तथा बहुत से आवेदन अवैध भी पाए गए हैं।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र को निर्देशित किया कि वह जनपद की परिधि में आने वाले समस्त दिव्यांगजनों का उनके पत्ते सहित विवरण उपलब्ध करवाएं जिससे संबंधित तहसीलों और विकास खण्ड के माध्यम से उनका डोर टू डोर सर्वे करवाया जा सके।
जिलाधिकारी ने इस गैप को दूर करने के लिए विकास खंडवार यूडीआईडी कार्ड बनाने के कैंप लगाने के भी चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए, जिससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि 726 लोगों में से कौन-कौन से आवेदक यूडीआईडी कार्ड बनाए जाने के मानक पूरे कर रहे हैं।
इस अवसर पर बैठक में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से धर्मेंद्र सिंह पंवार, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार उनियाल सहित संबंधित अधिकारी और कार्मिक मौजूद थे।

Leave a Comment