Udayprabhat
uttrakhand

वर्ष 2018 के इन्वेस्टर समिट का हिसाब दे सरकार : गणेश गोदियाल

जहां एक तरफ 8 दिसंबर से राजधानी देहरादून में इन्वेस्टर समिट आयोजित होने वाला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करने वाले हैं तो वहीं दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी धामी सरकार पर हमला करते हुए नजर आ रही है। इस बात को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि जितना पैसा वर्ष 2018 के इन्वेस्टर समिट में खर्च हुआ उतने का निवेश भी सरकार को प्राप्त नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा को जिस मुकेश अंबानी पर भरोसा था उन्होंने यह कह के अपना पिंड छुड़ा दिया कि मैं उत्तराखंड में अपना जियो का नेटवर्क बिछा रहा हूं मेरे लिए इतना बहुत है जिससे यह साबित होता है कि जितना पैसा खर्च हुआ सरकार को उतना निवेश भी नहीं मिल पाया।

Leave a Comment