Udayprabhat
uttrakhand

तपोवन में आयोजित की गई, हिमालय बचाओ अभियान की बैठक

जोशीमठ चमोली 2023 को जोशीमठ विकासखंड के ग्राम तपोवन में जनदेश शैक्षिक संगठन के द्वारा हिमालय बचाओ और मानव संसाधन अधिकार आधारित एक बैठक पंचायत भवन में की गई बैठक की अध्यक्षता वार्ड मेंबर रेखा देवी ने की बैठक में जलवायु परिवर्तन के मुद्दों पर चर्चा की गई मानव संसाधन अधिकार आधारित बैठक में तीन एचआरडी महिलाओं का चयन किया गया ग्रामीणों ने जंगली जानवरों की समस्या मुख्य रूप से रखी की फसलों को सूअर भालू के द्वारा भारी मात्रा में नुकसान किया गया है वन विभाग की तरफ से मिलने वाला मुआवजा बहुत कम है लोग इसको आवेदन भी नहीं कर रहे हैं। कंपनी द्वारा घरों में दरार की समस्याएं बतायी तपोवन जोशीमठ के पास एक गांव है वर्ष 2021 में इसी गांव के पास एनटीपीसी की विष्णुगा तपोवन जल विद्युत परियोजना की डायवर्जेंन है जहां पर 7 फरवरी 2021 को सैकड़ो लोगों की मौत हो गई थी नदी में बाढ़ के कारण यह परियोजना यहां संचालित होनी है इसमें जोशीमठ आपदा के कारण अस्थाई रूप से कार्य पर रोक लगाई गई है कंपनी के टनल निर्माण के कारण यहां कई घरों पर दरारें आई हुई है।

Leave a Comment