Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

देहरादून में शादी सीजन में ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रूटों पर आवाजाही रहेगी बंद, जानिए!

देहरादून। शहर में शादी-ब्याह के सीजन की शुरुआत के साथ ही व्यस्त मार्गों पर बढ़ रहे यातायात दबाव को देखते हुए दून पुलिस सक्रिय हो गई है। एसएसपी अजय सिंह ने प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक सुचारू बनाए रखने हेतु दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

  • आईएसबीटी से कारगी चौक से बाईपास हरिद्वार रोड से रिस्पना पुल से जोगीवाला तक समय अवधि के दौरान रूट डायवर्जन
  • हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहनों को लालतप्पड़ में पार्क किया जाएगा
  • हिमाचल और पांवटा साहिब की ओर से आने वाले भारी वाहनों को नया गांव में पार्क किया जाएगा
  • सहारनपुर, उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाले भारी वाहनों को आशारोड़ी के आसपास चिन्हित स्थान पर पार्क किया जाएगा
  • विकासनगर से आने वाले भारी वाहनों को प्रेमनगर और सेलाकुई की सीमा पर पार्क किया जाएगा

इधर, दून पुलिस जिलेभर में ड्रग्स फ्री कैंपस अभियान को भी सख़्ती से चला रही है। अभियान के तहत प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस, प्रशासन और डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 10 छात्रों के ब्लड सैंपल लिए गए और 45 छात्रों की मेडिकल जांच की गई।

एसएसपी अजय सिंह ने चेतावनी दी है कि किसी भी छात्र-छात्रा को नशे का सेवन करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए पुलिस ने बताया कि अन्य शिक्षण संस्थानों में भी इसी प्रकार के अचानक निरीक्षण किए जाएंगे। पूर्व निरीक्षणों में छात्रों के यूरिन टेस्ट में ड्रग्स सेवन की पुष्टि नहीं मिली थी।

Leave a Comment