देहरादून| मालदेवता में टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह(Mala Rajya Laxmi Shah)एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी(Ganesh Joshi) ने मालदेवता सेरकी सिल्ला मोटर मार्ग से भैंसवाडगांव मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 17.375 किलोमीटर लम्बा यह मोटर मार्ग रुपये 1121.72 लाख की लागत से बनेगा. शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है. सांसद ने कहा कि उनके द्वारा गोद लिये गये मसूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत क्यारा का विकास भी उनकी प्राथमिकता में है.
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को कहा कि सड़क का निर्माण कार्य 09 माह में पूर्ण कर लिया जाए ताकि पूर्व से ही स्वीकृत डामरीकरण के कार्य को प्रारम्भ किया जा सके और क्षेत्रवासियों को इस सड़क का लाभ मिले. विधायक जोशी ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के बाद भैसवाणगांव, छमरोली जैसे कई अन्य गांवों को आवागमन में अत्यधिक लाभ होगा. इस मौके पर विधायक जोशी ने रगड़गांव में टिन शेड़ निर्माण के लिए 06 लाख की धनराशि दिये जाने की घोषणा भी की.
